वरुण से जेल में मिलेंगे राजनाथ

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि राजनाथ सिंह वरुण से मुलाकात करने जेल जाएंगे। उसके बाद शहर के रामलीला मैदान में वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह दोपहर बाद एटा पहुंचेंगे। उसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वरुण पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए रासुका के विरोध में प्रदशर्न करेंगे।
राजनाथ की पहली एटा यात्रा
प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह पहली एटा यात्रा होगी। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू की अगुवाई में पार्टी नेताओं का एक दल गत दो अप्रैल को वरुण से मिलने एटा जेल गया था।
बताया जा रहा है कि अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ भाजपा के बागी नेता कल्याण सिंह पर भी निशाना साधेंगे। कल्याण पिछले दिनों पार्टी से बगावत कर अलग हो गए थे। कल्याण एटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications