ओबामा सीनेट में सीटीबीटी की मंजूरी हेतु प्रयास करेंगे
समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के अनुसार सीटीबीटी को 148 देशों की मंजूरी मिल चुकी है। अमेरिका सहित अन्य हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा इसे स्वीकार कर लिए जाने के बाद यह संधि प्रभावी हो जाएगी।
ओबामा ने प्राग के हैडकैनी स्क्वोयर में लगभग 2,000 लोगों की एक भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "चूंकि अमेरिका परमाणु हथियार का एक बार इस्तेमाल कर चुका है, लिहाजा अमेरिका की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह कार्रवाई करे।"
ओबामा ने कहा, "हम यह करतब अकेले नहीं कर सकते, लेकिन हम इसका नेतृत्व जरूर कर सकते हैं।"
ओबामा ने कहा कि वह सीटीबीटी को सीनेट में मंजूर कराने का प्रयास करेंगे।
ओबामा ने कहा कि यद्यपि शीत युद्ध समाप्त हो चुका है, लेकिन परमाणु हमले का खतरा बढ़ गया है।
ओबामा ने कहा, "ढेर सारे राष्ट्रों ने इन हथियारों को हासिल कर लिया है। परीक्षण लगातार जारी हैं। परमाणु प्रद्योगिकी और सामग्रियों की कालाबाजारी भी जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications