प्रभाकरन मुल्लैतिवु में छुपा हो सकता है : श्रीलंकाई सेना

फोनसेका का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले श्रीलंकाई सेना ने दावा किया कि उसने 500 तमिल लड़ाकों को मार कर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को एक बड़ी शिकस्त दी है।

फोनसेका ने अपनी यह टिप्पणी उस समय की जब वे श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ओ ब्लेक को ताजा स्थितियों की जानकारी दे रहे थे।

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "लेफ्टिनेंट जनरल फोनसेका ने कहा कि लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन अपने तमाम प्रमुख साथियों को गंवा देने के बाद भी या तो 'नो फायर जोन' में या किसी भूमिगत ठिकाने में छुपा हुआ है।"

लिट्टे के खिलाफ पिछले चार सालों से अभियान का व्यक्तिगत तौर से नेतृत्व कर रहे सेना प्रमुख फोनसेका ने अमेरिकी राजदूत से कहा कि सैनिक, सुरक्षित इलाकों में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को स्थानांतरित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सेना द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों ने कब्जाए गए नए इलाके से लिट्टे लड़ाकों के 525 शव बरामद किए हैं। उसमें लिट्टे के कई शीर्ष स्तर के अधिकारियों के शव भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+