इटली में भूकंप, मरने वालों की संख्या 90 हुई (लीड-6)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मध्य इटली के प्राचीन शहर लाक्वि ला के पास स्थित पहाड़ी इलाके में आए भूकंप में कम से कम 50 लोगों के मरने की पुष्टि की जा चुकी है। गृह मंत्री राबटरे मैरोनी ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इस आंकड़े की पुष्टि की है।

रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता वाले भूकंप से अब्रुजा की राजधानी लाक्वि ला और कास्तेल्नुवो शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार करीब 50,000 लोग बेघर हुए हैं। हजारों मकान बुरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग मलबों के नीचे दफन हो गए हैं। मलबों की सफाई के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इटली की सरकार ने अपात स्थिति की घोषणा करते हुए क्षेत्र में आपात सेवाओं के कर्मचारियों और सेना को भेजकर व्यापक पैमाने पर राहत अभियान आरंभ कर दिया है। भूकंप के बाद सड़कें बंद हो जाने से यह इलाका आम तौर पर अन्य स्थानों से कट गया है।

लाक्वि ला के एक अस्पताल में भूकंप में घायल चार बच्चों के दम तोड़ने की खबर है। इस शहर में कई इमारतें ध्वस्त हो गईं हैं। एक चार मंजिला इमारत के मलबे के नीचे 20 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।

गृह मंत्री मैरानी ने संवाददाताओं से कहा कि इस क्षेत्र में आपाताकलीन सेवाएं इससे ज्यादा पहले नहीं पहुंच सकती थीं। भूकंप आने के 15 मिनट बाद ही वे अपने रास्ते में थीं।

आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के 3.32 बजे महसूस किए गए।

'यूएस जियोलॉजिकल सर्वे' के अनुसार शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। सर्वे ने कहा है कि इसका केंद्र रोम से 95 किलोमीटर पूर्वोत्तर में था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+