Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरकार ने इंडिया इनोवेशन इनीशिएटिव लांच किया

इस पहल के तहत डीएसटी, प्रौद्योगिकी आधारित विचारों पर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करेगा। उसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के नव प्रवर्तक हिस्सा ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोग अपनी परियोजना के प्रस्ताव 30 मई 2009 तक जमा करा सकते हैं।

डीएसटी में विज्ञान संपर्क प्रभाग के प्रमुख अनुज सिन्हा ने कहा, "डीएसटी अपने राष्ट्रीय नवीनीकरण कोष (एनआईएफ) के जरिए ढेर सारे विचारों को ग्रहण करता है। इनमें से कुछ चुनिंदा विचारों पर काम किया जा सकता है और उन्हें व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य नए विचारों में विकसित किया जा सकता है। ये विचार जलवायु परिवर्तन, जलाभाव इस तरह की अन्य समस्याओं से निपटने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।"

सिन्हा ने कहा कि वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों का एक पैनल जमा किए गए प्रस्तावों का आकलन करेगा।

सिन्हा ने कहा, "मौलिक, उचित और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य नव विचारों को आईआईआई के राष्ट्रीय मेले में शामिल किए जाने के लिए चुना जाएगा। यह मेला इस वर्ष के अगस्त महीने में आयोजित किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+