महाराष्ट्र की 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मनसे
मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) लोकसभा के आगामी चुनाव में महाराष्ट्र की 12 संसदीय सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को यह घोषणा की।
राज ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "मनसे ने नासिक, पुणे, औरंगाबाद, कल्याण, भिवंडी, थाणे और मुंबई की सभी छह संसदीय सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।"
मुंबई उत्तर-पश्चिम से पार्टी ने राज ठाकरे की साली शालिनी ठाकरे को उतारने का फैसला किया है।
एक सवाल के जवाब में राज ने कहा, "मनसे इस लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। हमारे पास संसाधनों व उम्मीदवारों की कमी है। इसलिए हमने कुल 48 सीटों के 25 फीसदी पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक उनकी पार्टी का एजेंडा व घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications