अक्टूबर, दिसंबर तक समाप्त हो जाएगी आर्थिक मंदी : सर्वे

आईटी कंसल्टिग कंपनी आईडीसी इंडिया ने कहा है कि 'आइडेंटीफाइंग अपार्चुनिटीज इन करेंट इकॉनॉमिक सीनैरियो' शीर्षक वाला यह सर्वेक्षण फरवरी-मार्च 2009 के बीच आयोजित किया गया। इस सर्वे में 18 तरह के मध्यम और बड़े उद्यमों के कुल 467 सीआईओ को शामिल किया गया।

इस सर्वे में लगभग 66 प्रतिशत सीआईओ ने महसूस किया कि आर्थिक मंदी अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के दौरान समाप्त हो जाएगी।

आईडीसी इंडिया के भारत में प्रबंधक कपिल देव सिंह ने कहा, "आईडीसी का यह सर्वे आर्थिक मंदी को प्रभावी तरीके से समाप्त करने हेतु मध्य काल में आईटी वेंडरों के लिए अपने व्यापारिक एजेंडे की रणनीति तय करने हेतु महत्वपूर्ण सूत्र उपलब्ध कराएगा।"

अध्ययन में पाया गया है कि कंपनियां नई परियोजनाओं को दरकिनार कर चालू आईटी कारोबार को सुधारने पर ही ध्यान केंद्रित कर रही हैं। कंपनियों ने वर्ष 2009 के लिए आईटी खर्च का जो खाका तैयार किया है, उसमें मात्र 20 प्रतिशत हिस्सा ही नई परियोजनाओं के लिए है, बाकी हिस्सा चालू परियोजनाओं के रखरखाव पर ही खर्च किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+