Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राबड़ी के बयान की जांच दिल्ली में होगी : निर्वाचन आयुक्त (लीड-1)

बिहार के एकदिवसीय दौरे पर पटना आए चावला ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि वे राबड़ी देवी के उस सार्वजनिक मंच से दिए गए भाषण की सीडी अभी तक देख नहीं पाए हैं। इस कारण वे इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते।

उन्होंने कहा कि प्रचारकों तथा स्टार प्रचारकों की सभी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जायेगी तथा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के सभी मामलों की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव कराने के प्रति कटिबद्घ है।

इससे पहले चावला के नेतृत्व में पटना आये 11 सदस्यीय दल ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों से मुलाकात की तथा चुनाव की तैयारियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग की टीम चुनावी तैयारी से संतुष्ट नजर आई।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ सचिवालय के मुख्य सभागार में 16 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था की तैयारी की जानकारी ली तथा सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+