इराक में बम विस्फोटों में 25 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दो घंटों के दौरान किए गए इन विस्फोटों से पूरा बगदाद हिल उठा।
इराक के अल-इराकिया चैनल और पुलिस सूत्रों ने कहा है कि पहला विस्फोट मध्य बगदाद के पड़ोस में स्थित अल-अलावी वाणिज्यिक जिले में हुआ। इस विस्फोट में चार व्यक्ति मारे गए और 15 घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मारे गए ज्यादातर व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर थे, जो काम की तलाश में निकले थे।
इस घटना के तुरंत बाद दूसरा विस्फोट शिया बहुल सद्र सिटी में हुआ। इस घटना में 10 व्यक्ति मारे गए और 28 अन्य घायल हो गए।
न्यू बगदाद में सोमवार को सुबह कार बम से हमला किया गया। पास से गुजर रहा गृह मंत्रालय का एक अधिकारी बाल-बाल बच गया। लेकिन इस घटना में दो अन्य व्यक्ति मारे गए।
चौथी घटना उत्तरी बगदाद के उपनगर अल-हुस्सेनिया में घटी। यहां भी एक कार बम के जरिए हमला किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications