कॉरपोरेट सेक्टर की आधी श्रमशक्ति अस्वस्थ : एसोचैम
एसोचैम द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि आईटी और आइटीईएस सेक्टर में कार्यरत 54 प्रतिशत श्रमशक्ति अवसाद, सिर दर्द, मोटापा, स्पांडाइलोसिस, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 23 प्रतिशत लोग स्पांडाइलोसिस, 20 प्रतिशत लोग अनिद्रा और 18 प्रतिशत लोग मोटापे से पीड़ित हैं। इसके अलावा 16 प्रतिशत लोग अवसाद, 13 प्रतिशत लोग थकान और 9 प्रतिशत लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं।
एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा, "कॉरपोरेट कर्मचारियों को अपनी नौकरी बचाने के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के तंग वातावरण में काम करना पड़ता है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत 51 प्रतिशत लोग इसी तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं। इनमें 36 प्रतिशत लोग उच्च रक्त चाप, 29 प्रतिशत अवसाद, और 15 प्रतिशत लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।
इसी तरह केपीओ और फाइनेंसियल सर्विसिस के साथ जुड़े कर्मचारी भी इन रोगों से पीड़ित हैं।
एसोचैम के इस सर्वे में 18 बड़े क्षेत्रों की कंपनियों को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications