पाकिस्तान स्वात घाटी में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे : सीजेए

सीजेए की अंतर्राष्ट्रीय सदस्यता द्वारा जारी एक बयान में पाकिस्तान में उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) की स्वात घाटी में काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की गई है।

सीजेए के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हसन शहरियार ने इन इलाकों में मीडिया के सामने उपस्थित खतरों को रेखांकित करने के लिए 2 अप्रैल को रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट का हवाला दिया है।

रिपोर्ट में स्वात इलाके में भय का वातावरण पैदा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हिंसा का विस्तृत विवरण दिया गया है।

इस इलाके में फरवरी महीने में शरिया लागू किए जाने के साथ ही तालिबान द्वारा प्रेस की आजादी पर लगभग अंकुश लगा दिया गया है।

रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स में कहा गया है, "तालिबान नेता मौलाना काजी फजलुल्लाह और उसके अनधिकृ त रेडियो प्रसारणों द्वारा पैदा किया गया भय अभिव्यक्ति की आजादी को सीधे तौर पर प्रभावित कर रहा है। आतंक ने पत्रकारों के भीतर खुद से सेंसर की भावना पैदा कर दी है। मौलाना फजलुल्लाह के समर्थकों द्वारा महिला अधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं को स्थानीय मीडिया में न के बराबर कवर किया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+