सौम्या की हत्या में प्रयुक्त कार बरामद, कार चोर गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस ने कहा कि पिछले वर्ष सौम्या की हत्या में प्रयुक्त कार को खरीदने वाले एक कार चोर को गिरफ्तार किया गया है।
सौम्या हत्याकांड के एकमात्र फरार आरोपी अजय सेठी को फरीदाबाद से रविवार को गिरफ्तार किया गया। चार आरोपियों को पहले ही दिल्ली में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) एच. जी. एस. धालीवाल ने सेठी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सेठी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल वैगन आर कार भी बरामद कर ली गई।
धालीवाल ने कहा कि कार मामले में बहुत महत्वपूर्ण साक्ष्य है।
इस मामले में चार अन्य आरोपियों में रवि कपूर, बलजीत मलिक, अमित कुमार शुक्ला और अजय कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि 30 सितंबर, 2008 को 25 वर्षीय सौम्या का शव राजधानी के वसंत कुंज इलाके में उनकी कार में मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications