ईरान व वेनेजुएला के बीच 10 वर्ष के लिए रणनीतिक समझौता
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज के तीन दिवसीय ईरान दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच शनिवार को 10 वर्षीय रणनीतिक समझौता किया गया।
चावेज ने समझौते के बाद ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के साथ जारी एक संयुक्त बयान में कहा, "हमने जिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं, वे एक तरह से प्रस्थान बिंदु हैं। हमनें दोनों राष्ट्रपतियों ने एक खाके के लिए एक प्रस्थान बिंदु पर हस्ताक्षर किया है।"
नई प्रतिबद्धताओं को दोनों देशों के विकास को गति देने की दृष्टि से डिजाइन किया गया है।
चावेज ने तेहरान में राष्ट्रपति भवन में संवाददाताओं को बताया, "दोनों वास्तविक ताकतें बहुध्रुवीय दुनिया को आकार देंगी।"
चावेज पिछले गुरुवार को कतर से ईरान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नौ सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किया और विकास की नई परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।
उनकी अति प्रमुख गतिविधियों में ईरान के लिए वेनेजुएला के घने जंगल में स्थित अयाकुचो में पेट्रोलियम के एक खजाने के दोहन का समझौता शामिल है।
लेकिन दोनों देशों के बीच एजेंडे का मुख्य मुद्दा एक पहले द्विराष्ट्रीय बैंक की स्थापना करना था। यह बैंक 1.6 अरब डॉलर के कोष के साथ अपना काम शुरू करेगा और संयुक्त परियोजनाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications