ऊर्जा संबंधी फैसलों से अलग-थलग करने के खिलाफ पुतिन की चेतावनी

यूक्रेन की सोवियत काल की पाइपलाइनों के आधुनिकीकरण के लिए मार्च के अंत में यूरोपीय यूनियन के साथ समझौते ने रूस को कड़ी प्रतिक्रिया के लिए बाध्य किया है। रूस यूक्रेन के माध्यम से यूरोप को सबसे अधिक गैस का निर्यात करता है। मास्को का कहना है कि समझौता हितों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से असफल हो जाएगा।

ड्यूमा में पेश अपनी रिपोर्ट में पुतिन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में निर्णय प्रक्रिया से रूस को बाहर करने और उसके वैध हितों की अनदेखी के प्रयासों का परिणाम उल्टा होगा।

पुतिन ने उत्तरी और दक्षिणी पाइपलाइन परियोजना, कैस्पियन पाइपलाइन और बुल्गारिया तथा ग्रीस के सहयोग से बनाई जा रही बरगास-अलेक्जांद्रिया तेल पाइपलाइन परियोजनाओं का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कुछ देशों के समर्थन नहीं करने के बावजूद इनके निर्माण से विश्व में ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी।

पुतिन ने कहा कि पूर्वी साइबेरिया-प्रशांत महासागर तेल पाइपलाइन अगले कुछ हफ्तों में चीन की सीमा तक पहुंच जाएगी।

इस पाइपलाइन के संबंध में चीन और रूस ने फरवरी में एक समझौते पर हस्ताक्षर पर किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+