सोनिया के पास कार नहीं पर इटली में मकान

सोनिया ने सोमवार को रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान जिलाधिकारी को दिए गए शपथ पथ में उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक उनके पास कुल 1.38 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास न तो कोई कार है और न ही देश में कोई मकान। इटली में उनका एक पैतृक मकान है जिसकी कीमत 18.02 लाख रुपये है।

उनकी संपत्ति बेटे राहुल की संपत्ति से भी एक करोड़ कम ही है। राहुल ने पिछले दिनों अमेठी से नामांकन दाखिल किया था।

शपथ पत्र के मुताबिक सोनिया गांधी के पास मात्र 75,000 रुपये नकद है जबकि विभिन्न बैंकों में उनके 28.61 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उन्होंने लगभग 20 लाख रुपये म्यूचुअल फंड और 12 लाख रुपये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बांड में लगा रखे हैं।

शपथ पत्र के अनुसार सोनिया ने 1,99,000 रुपये डाकघरों में और 24.88 लाख रुपये पब्लिक प्रोविडेंट फंड में जमा कर रखे हैं।

आभूषणों की बात की जाए तो इस शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 11 लाख रुपये मूल्य का 2.5 किलोग्राम सोना और 18 लाख रुपये मूल्य का 88 किलोग्राम चांदी है। उनके पास लगभग 15 बीधा खेती की जमीन है लेकिन यह जमीन कहां हैं इसके बारे में शपथ पत्र में कोई जिक्र नहीं है।

उन्होंने वर्ष 2008-09 के दौरान 5,58,000 रुपये आयकर और 32,512 रुपये संपत्ति कर के रूप में जमा किया था।

शिक्षा के मामले में सोनिया गांधी ने इंस्टीट्यूट ऑफ त्यूरीन (इटली) से विदेशी भाषाओं (अंग्रेजी और फ्रेंच) का तीन वर्षीय कोर्स जबकि लेन्नोक्स कुक स्कूल, कैम्ब्रीज से अंग्रेजी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+