गुवाहाटी विस्फोट : 6 मरे 30 घायल (लीड-1)
गुवाहाटी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में सोमवार दोपहर हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम छह व्यक्ति मारे गए और 30 घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने इस हमले के लिए प्रतिबंधित यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) को दोषी ठहराया है। यह विस्फोट शहर के व्यस्ततम मालीगांव क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जी.पी. सिंह ने बताया, "बम एक खड़ी हुई मोटरसाइकिल पर लगाया गया था।"
उन्होंने बताया, "यह विस्फोट उल्फा के 30 वें स्थापना दिवस से महज एक दिन पहले हुआ और इसकी खुफिया थी कि आतंकवादी शहर में हमले की योजना बना रहे हैं।"
मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डिब्रूगढ़ में कांग्रेस की एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे। विस्फोट के समय घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ थी।
देबजीत नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "घायलों में कई स्कूली बच्चे भी हैं जो स्कूल से लौट रहे थे।"
घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications