इटली में भूकंप से मरने वालों की संख्या 27 हुई (लीड-4)
समाचार एजेंसी डपीए के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता वाले भूकंप में अब्रुजा की राजधानी अक्वे ला और कास्तेल्नुवो शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पूरी तस्वीर साफ होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अक्वे ला के एक अस्पताल में भूकंप में घायल चार बच्चों के दम तोड़ने की खबर है। इस शहर में कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। एक चार मंजिला इमारत के मलबे के नीचे 20 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।
आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के 3.32 बजे महसूस किए गए। पुलिस का कहना है कि भूकंप में हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल भी हुए।
'यूएस जियोलॉजिकल सर्वे' ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी और कहा है कि इसका केंद्र रोम से 95 किलोमीटर पूर्वोत्तर में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications