कर्नाटक में केवल 4 महिला उम्मीदवार

बेंगलुरू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने केवल चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दो महिलाओं को और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने एक-एक महिला को उम्मीदवार बनाया है।

मार्गरेट अल्वा उत्तर कन्नड़ क्षेत्र से और तेजस्विनी गौड़ा बेंगलुरू देहात से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री बी.श्रीरामुलू की बहन जे.शांति को बेल्लारी से और भाकपा ने राधा सुंदरेश को उडुपी-चिकमंगलूर से उम्मीदवार बनाया है। जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) ने कोई महिला प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।

पूर्व राज्यसभा सदस्य और कर्नाटक राज्य कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष रानी सतीश ने आईएएनएस से कहा कि यह देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि आजादी के छह दशक और 14 लोकसभा चुनावों के बाद भी महिलाओं का लोकसभा में प्रतिनिधित्व काफी कम है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक इस मामले में देश के अन्य हिस्सों से अलग नहीं है, जहां केवल चार महिलाओं को राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार बनाया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी.वी. सदानंद गौड़ा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अधिक संख्या में महिला उम्मीदवार उतारना आवश्यक नहीं है। उम्मीदवार के पास चुनाव जीतने के लिए जन समर्थन भी होना चाहिए।

जद-एस ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार तेजस्विनी गौड़ा ने बेंगलुरू के ग्रामीण इलाके के कनकपुरा संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा को हराकर सनसनी फैला दी थी। इस बार उनके मुकाबले में देवगौड़ा के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी उम्मीदवार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+