पाकिस्तान में हफ्ते में 2 हमले होंगे : तालिबान

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने खबर दी है कि पाकिस्तानी तालिबान के सरगना बैतुल्लाह महसूद के सहायक हकीमुल्लाह महसूद ने रविवार को फोन पर एक साक्षात्कार में कहा कि इस्लामाबाद और चकवाल में हुए आत्मघाती हमलों के लिए तालिबान जिम्मेदार है।

पाकिस्तान में पिछले तीन दिन में दो आत्मघाती हमले हुए हैं। हकीमुल्लाह ने कहा है कि शनिवार का हमला बुधवार को ओराकजइ में हुए अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में किया गया जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी तालिबान पाकिस्तान में हफ्ते में दो बार हमले करेगा। उसने यह नहीं बताया कि ये हमले आत्मघाती होंगे या लाहौर के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए हमले की तरह कमांडो अंदाज में किए जाएंगे।

हकीमुल्लाह ने बताया कि रविवार को चकवाल में हुए हमले को फिदायीन-ए-इस्लाम ने अंजाम दिया था। यह गुट तहरीक-ए पाकिस्तान से संबद्ध है।

हकीमुल्लाह ने कहा कि वह एक वीडियो जारी कर बताएंगे कि हाल के हमले विदेशियों ने नहीं बल्कि 'पाकिस्तानियों और मुस्लिमों' ने किए थे।

चकवाल में एक आत्मघाती हमले में रविवार को 22 लोग मारे गए थे और शनिवार रात को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

इससे पहले शनिवार सुबह उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमले में आठ नागरिक मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+