फेसबुक ने बचा ली लड़के की जान!

जानी मानी सोशल नेटवर्किंग की वेबसाइट फेसबुक पर चैटिंग के दौरान अमरीका में बैठी एक लड़की ने ब्रिटेन में आत्महत्या कर रहे लड़के की जान बचा ली. सोशल नेटवर्किंग की वेबसाइट पर एक अमरीकी लड़की ने आत्महत्या की कोशिश कर रहे अपने दोस्त की जान बचाई जो उससे हज़ारों मील दूर ब्रिटेन में था.
हुआ कुछ यूं कि ब्रिटेन के ऑक्सफ़ोर्डशायर का एक लड़का फेसबुक पर अपनी मित्र के साथ अमरीका में चैट कर रहा था यानी बातचीत कर रहा था. इसी बातचीत में उस लड़ने ने कहा कि वो आत्महत्या करने जा रहा है.
फिर क्या था लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई. फिर मामला पुलिस में गया और अमरीकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला व्हाइट हाउस पहुंचाया और फिर ब्रिटिश दूतावास तक बात पहुंची. ब्रिटिश दूतावास ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी और उस लड़के के घर तक पुलिस पहुंच गई.
जब पुलिस उसके घर पहुंची तो यह लड़का दवाईंयों की अत्यधिक खुराक लेकर बेसुध था. उसे अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज़ के बाद वह अब बिल्कुल ठीक है. पुलिस ने लड़के का नाम पता गोपनीय रखा है.


Click it and Unblock the Notifications