Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक में आत्मघाती धमाका, 30 मरे

Pakistan suicide attack
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को इस्‍लामाबाद में आत्‍मघाती हमले के बाद रविवार को आतंकवादियों ने चकवाल में एक प्रार्थना सभा के दौरान आत्‍मघाती बम धमाक किया। इस धमाके में 30 से ज्‍यादा लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के चकवाल इलाके में शिया समुदाय के एक इमामबारगाह में रविवार को सालाना जलसा आयोजित किया जा रहा था। हजारों लोग प्रार्थना के लिए आये थे। हमलावर उसी दौरान सभा के बीच पहुंचा और धमाका किया। हमलावर ने खुद को बम के साथ ही उड़ा लिया। तमाम लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य के लिए कई दल मौके पर पहुंच गये हैं।

और हमलों की आशंका

पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला करार दिया है। लेकिन अभी तक यह बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस ने और हमलों की आशंका व्‍यक्‍त की है।

इससे पहले शनिवार को इस्‍लामाबाद के अर्द्धसैनिक बल के शिविर पर आत्‍मघाती हमला किया गया। हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये और पांच अन्‍य घायल हुए। शनिवार को ही एक अन्‍य आत्‍मघाती हमला उत्‍तरी वाजीरिस्‍तान में हुआ, जिसमें तमाम स्‍थानीय लोग मारे गये।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+