नाटो के नेता रूस के साथ सीधी बातचीत के लिए तैयार
नाटो की 60वीं वर्षगाठ पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के बाद जारी एक घोषणापत्र में कहा गया है, "वर्तमान असहमति के बावजूद रूस एक साझेदार और एक पड़ोसी के नाते काफी महत्वपूर्ण है।"
अफगानिस्तान की स्थिरता, हथियारों पर नियंत्रण व निशस्त्रीकरण, जन विनाशक हथियारों के प्रसार के खिलाफ लड़ाई, आतंकवाद व मादक पदार्थो की तस्करी और सोमालिया तट में समुद्री लुटेरों से निपटने के मुद्दे नाटो व रूस के बीच आपसी हित के हैं।
नेताओं ने कहा कि राजनीतिक बातचीत और सहयोग को बढ़ाने के लिए वे संभावनाओं की तलाश करेंगे।
नाटो के महासचिव जाप डे हूप शेफर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम एनआरसी में विशेष सहयोग स्थापित करना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा, "हम सोचते हैं कि यदि सभी संबंध पक्ष आवश्यक कदम उठाएं तो इस बातचीत से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है जिसे अब तक हासिल नहीं किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications