बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ मामला दर्ज (लीड-1)

सारण के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बी़ राजेन्द्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह मामला सभा में तैनात अमनौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी संदीप शेखर की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है।

आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने छपरा में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल युनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था।

इधर, रविवार को जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य के निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की है। जदयू के महासचिव एवं प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले को लेकर पार्टी न्यायालय में भी जाएगी।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि वे राबड़ी देवी के खिलाफ चरित्र हनन का मुकदमा भी दायर करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ऐसा बयान देना उनकी हताशा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह उनके मानसिक दिवालियेपन को दिखलाता है।

नीतीश कुमार ने कहा कि इस बयान को उचित फोरम में ले जाया जायेगा तथा इस पर कानूनी कारवाई भी की जायेगी। इस मुद्दे पर दल के नेता विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान को मीडिया, अदालत एवं जनता देख एवं सुन रही है।

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को राजनीति छोड़कर घर में बच्चों की देखभाल करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने छपरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और ललन सिंह के खिलाफ कुछ ऐसी टिप्पणियां कर दी थी जो पूरी तरह व्यक्तिगत थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+