भारतीय छात्रों को लुभाने के लिए न्यूजीलैंड का शिक्षा मेला
मेले में न्यूजीलैंड के कुल 25 संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। अभिभावक अपने बच्चों के साथ दिन भर विभिन्न स्टालों पर जाकर संस्थानों और उनके शैक्षिक प्रावधानों के बारे में जानकारी लेते रहे।
बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा मेहता ने कहा, "मैं यहां अपने माता-पिता के साथ आई हूं। मैंने साथ में सभी संबंधित दस्तावेज भी लाए हैं। मैं बिजनेस मैनेजमेंट या एकाउंट का कोर्स करना चाहती हूं।"
गाजियाबाद की रहने वाली नेहा सोचती है कि न्यूजीलैंड में भरपूर मौके हैं। उसने अपने एजेंट के जरिए यहां एक बुनियादी योजना तैयार कर ली है।
यह मेला न्यूजीलैंड ट्रेड एंड इंटरप्राइज (एनटीजेडई) और एजुकेशन न्यूजीलैंड की ओर से आयोजित किया गया था।
एनजेडटीई के अधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2005 में न्यूजीलैंड में 2,000 भारतीय छात्र थे।
न्यूजीलैंड के व्यापार आयुक्त क्लिफ फुलर ने आईएएनएस को बताया, "मेले में विद्यार्थियों के बीच जो उत्साह दिखाई दिया है, मुझे भरोसा है कि इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।"
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications