ओबामा के सलाहकार की सेवाएं लेती हैं रिलायंस, टीसीएस (लीड-1)
एक प्रमुख इंटरनेट समाचार पत्र हफिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिस (टीसीएस) उन कंपनियों में शामिल हैं जो ओबामा के मुख्य आर्थिक सलाहकार लैरी समर्स को पैसे देती हैं।
उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत तौर पर किए खुलासे के हवाले से समाचार पत्र ने लिखा है कि रिलायंस ने समर्स को उनसे सलाह लेने के बदले 187,500 डॉलर अदा किया, जबकि टीसीएस ने पिछले वर्ष 21 सितंबर को उनके व्याख्यान के लिए उन्हें 67,500 डॉलर अदा किया था।
शुक्रवार को देर शाम व्हाइट हाउस से जारी किए गए दस्तावेजों में कहा गया है कि समर्स को पैसे अदा करने वाली इन कंपनियों का सरकार के साथ प्रत्यक्ष वित्तीय हित है या फिर वे व्हाइट हाउस बैंक राहत कार्यक्रमों में शामिल हैं।
दस्तावेज में कहा गया है, "राष्ट्रपति के एक सबसे करीबी विश्वासपात्र समर्स के संदर्भ में उपलब्ध कराए गए दस्तावेज इस बात को रेखांकित करते हैं कि ये कुछ अधिकारी उद्योगों के कितने करीब हैं।"
समाचार पत्र ने लिखा है, "समर्स राष्ट्रपति को जो निष्पक्ष आर्थिक सलाह उपलब्ध करा रहे हैं, यह व्याख्यान शुल्क निस्संदेह उस पर सवाल खड़ा करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications