मलेशिया में हिंद्राफ के 2 नेता रिहा (लीड-1)

इसके साथ ही सुंदराज विजय नामक एक भारतीय नागरिक सहित म्यांमार के दो नागरिकों को भी रिहा कर दिया गया। तीनों को फर्जी यात्रा दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वे कठोर इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (आईएसए) के तहत पिछले दो वर्षो से जेल में थे।

आईएसए के तहत गिरफ्तार 13 अन्य बंदियों को पीरक राज्य में स्थित कामुनतिंग जेल से रिहा कर दिया गया।

हिंद्राफ के पांच नेताओं में से दो वी.गणबतिरयु और एस.केंगाधरन के साथ आठ इस्लामी चरमपंथियों को भी रिहा किया गया। इसमें से सात दारुल इस्लाम सभा और एक आतंकी संगठन जेमाह इस्लामियाह से संबद्ध था।

वी.गणबतिरयु और एस.केंगाधरन को नवंबर 2007 में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए आईएसए के तहत कैद किया गया था।

स्टार ऑनलाइन के अनुसार वी.गणबतिरयु और एस.केंगाधरन रिहा होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच सीधे अपने घर के लिए प्रस्थान कर गए।

हिंद्राफ नेताओं के परिजन और उनके समर्थक कामुनतिंग जेल के बाहर जमा हो गए थे। वे अपने नेता की एक झलक पाने को उतावले दिखे।

तेज धूप के बाद भी वहां अपराह्न् तक 100 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

गणबतिरयु से मिलने पहुंची उनकी पत्नी ने उम्मीद जताई किहिंद्राफ के तीन अन्य कैद नेताओं एम.मनोहरन, पी.उदयकुमार और वसंत कुमार को भी शीघ्र ही रिहा कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+