राजद ने घोषणा पत्र जारी किया
घोषणा पत्र में कहा गया है, "अगर राजद की सरकार बनती है तो सांप्रदायिकता को आतंकवाद की श्रेणी में रखा जाएगा तथा संविधान में संशोधन कर गरीब सवर्णो को भी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा।"
घोषणा पत्र में कहा गया है कि आगामी चुनाव में अगर राजद दिल्ली की गद्दी पर काबिज होती है तो गरीबों को डेढ़ रुपए प्रति किलोग्राम गेहूं तथा दो रुपए प्रति किलोग्राम चावल दिया जाएगा। इसके अलावे ग्राम पंचायत और नगर निगम को और ज्यादा अधिकार दिया जाएंगे तो दलित मुसलमानों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
घोषणा पत्र में निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में भी आरक्षण देने की बात कही गई है।
घोषणा पत्र जारी करने के बाद लालू प्रसाद ने कहा कि केन्द्र में सरकार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की ही बनेगी और इसमें राजद की महत्वपूर्ण भूमिका होगी जिससे वह अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को लागू करवा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications