तिहाड़ जेल में कैदियों में झड़प, 9 घायल (लीड-1)
जेल के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि सुबह करीब छह बजे सचिन, भूपिंदर और अरफाज को जेल नंबर एक के विशेष वार्ड नंबर सात में स्थानांतरित करने के दौरान मुनीश, मुकीन और राशिद और उनके सहयोगियों ने इन पर ब्लेडों और लोहे की छड़ों से हमला किया। स्थानांतरित किए जाने के पहले ये सभी वार्ड नंबर दो में ही रखे गए थे।
सूत्र ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 10.30 हुए झगड़े का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। उन्होंने बताया कि झगड़ा एक कमरे में किनारे के विशेष स्थान को लेकर हुआ।
घायलों में मुहम्मद महफूज, नाजीम और मोइनुद्दीन को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है।
जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने कहा कि यह मामूली घटना है और सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications