केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी : करात
एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए करात ने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) पहले ही बिखर चुकी है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और अन्य कई राज्यों में सहयोगी नहीं है।"
उन्होंने कहा कि देश की जनता संप्रग और राजग की आर्थिक नीतियों से तंग आ चुकी है क्योंकि दोनों की आर्थिक नीतियां एक सी हैं। जनता अब तीसरा विकल्प चाहती है।
लगभग 30 मिनट के अपने भाषण में करात ने कांग्रेस और भाजपा को जमकर कोसा और उन्हें गरीब विरोधी बताया।
बाद में पत्रकारों ने जब करात से पूछा कि तीसरे मोर्चे को चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी तो उन्होंने कुछ भी भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "सिर्फ वाम दल 150 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे मोर्चे में शामिल दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसे इसमें जोड़ दिया जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह गठबंधन कांग्रेस से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications