Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत ने लिट्टे के हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने तमिल लड़ाकों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो विद्रोहियों के लिए युद्ध सामग्री की तस्करी में लिप्त था। इसके तहत श्रीलंका मूल के एक ब्रिटिश नागरिक सहित चार व्यक्तियों को चेन्नई में गिरफ्तार किया गया है।

चारों को दक्षिणी चेन्नई के उपनगर थिरुवनमइयुर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। इसमें लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का एक सदस्य शामिल है।

लिट्टे के खिलाफ तमिलनाडु में इस वर्ष यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लिट्टे कार्यकर्ता का नाम सहानथन है। वह श्रीलंका के उत्तर में मुल्लैतिवु का रहने वाला है। वह एक साल पहले भारत आया था।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उसका मकसद लिट्टे को युद्ध सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित कराना था। उसने इस मकसद के लिए तमिलनाडु की व्यापक यात्रा की थी।

उसके साथ गिरफ्तार श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश नागरिक जयनाथन हाल ही में तमिलनाडु आया था। वह अतीत में लिट्टे के साथ जुड़ा रहा था।

इसके अलावा गिरफ्तार अन्य दो व्यक्तियों की पहचान बाबू और गुहान के रूप में की गई है। दोनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं। दोनों विधुथलाई चिरुथाइगल काट्ची (वीसीके) से संबंद्ध हैं। यह एक लिट्टे समर्थक संगठन है, जिसका तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके सरकार के साथ गठबंधन है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई सेटेलाइट फोन, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस), रात को देखने के उपकरण और दवाएं बरामद की गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+