ओबामा ने परमाणु मुक्त दुनिया का दर्शन प्रस्तुत किया (लीड-1)

प्राग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्राग में रविवार को परमाणु मुक्त दुनिया की एक महत्वाकांक्षी योजना प्रस्तुत की। ओबामा ने परमाणु खतरे का सामना करने के लिए वैश्विक कार्रवाई का आह्वान करते हुए अपने चुनावी नारे 'जी हां, हम कर सकते हैं' को दोहराया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कम्युनिस्ट देश उत्तर कोरिया द्वारा रॉकेट का प्रक्षेपण किए जाने के ठीक एक घंटे बाद ओबामा ने प्राग के ऐतिहासिक हैडकैसके स्क्वोयर में जुटे हजारों लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि परमाणु हमले का खतरा बढ़ गया है।

ओबामा ने कहा कि परमाणु हथियारों के परीक्षण की घटनाएं बढ़ गई हैं और बम बनाने की प्रौद्योगिकी चारों तरफ फैल गई है। परिणामस्वरूप आतंकियों के हाथों में परमाणु बमों के जाने का खतरा भी बढ़ गया है।

ओबामा ने कहा, "वैश्विक परमाणु युद्ध का खतरा जहां कम हुआ है, वहीं परमाणु हमले का खतरा बढ़ गया है।"

ओबामा ने कहा, "वर्तमान में उपस्थित हजारों परमाणु हथियार शीत युद्ध की सबसे खतरनाक विरासत हैं। परमाणु हथियारों के विस्तार को रोकने के लिए दुनिया को एकजुट होना चाहिए।"

ओबामा ने स्वीकार किया कि उनका प्रस्ताव कुछ लोगों को सहज लग सकता है, लेकिन उन्हें यह स्वीकारने में कोई संकोच नहीं कि परमाणु मुक्त दुनिया का उनका सपना उनके जीवन में पूरा नहीं होने वाला।

पिछले सप्ताह रूस के साथ परमाणु हथियारों पर नई बातचीत के लिए किए गए समझौते के बाद ओबामा ने वर्तमान परमाणु हथियारों को नष्ट करने के लिए भी कुछ उपायों का प्रस्ताव किया।

इसके तहत नए देशों में परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने और परमाणु हथियारों के उत्पादन में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्रियों पर प्रतिबंध लगाने जैसी बातें शामिल हैं।

अपनी योजना के तहत ओबामा एक अंतर्राष्ट्रीय ईंधन बैंक बनाना चाहते हैं जो देशों को प्रसार के खतरे के बिना शांतिप्रिय बिजली प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करेगा।

ओबामा ने कहा कि मध्य यूरोप में विवादित प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली की तैनाती का मामला ईरान पर निर्भर होगा।

ओबामा ने कहा कि यदि ईरान ने खुद को एक शांतिप्रिय परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रखा तो अमेरिका मध्य यूरोप में प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली स्थापित करने की अपनी योजना को वापस ले लेगा।

इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+