डीएमके ने अझगिरी को मदुरै से उम्मीदवार बनाया
पार्टी की ओर से जारी सूची में केंद्रीय मंत्रियों टी. आर. बालू, ए. राजा और एस. एस. पलानीमक्कम के भी नाम हैं। बालू को श्रीपेरेम्बुदुर, राजा को निलगीरी और पलानमक्कम को थंजावूर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन को पार्टी ने मध्य चेन्नई से टिकट दिया है।
उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए करूणानिधि के छोटे पुत्र एम. के. स्टालिन ने कहा, "हमारे नेता करूणानिधि के वादा के मुताबिक हमने 50 फीसदी नए चेहरों को टिकट दिया। हम अपने चुनावी अभियान के बारे में जल्द ही घोषणा करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और डीएमके साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की 39 सीटों में डीएमके 21 पर चुनाव लड़ रही है।
इस बीच, आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएके) की मुखिया जे. जयललिता ने पार्टी मुख्यालय में टिकट की चाह रखने वाले 3000 से अधिक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications