पप्पू ने लालू के खिलाफ मोर्चा खोला, रंजीता ने थामा कांग्रेस का हाथ (लीड-1)

पप्पू यादव ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्पष्ट कहा कि दोनों दलों में हुए सीटों के गठबंधन से बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगामी चुनाव में लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए बिहार के सभी संसदीय क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रख सकती है। उन्होंने लालू प्रसाद पर आरोप लगाया वे कार्यकर्ताओं की बात अब नहीं सुनते। वे केवल उम्मीदवारों को जिताने की बात करते हैं। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आप कांग्रेस में जाएंगे तो उन्होंने केवल इतना कहा कि वे राजद में हैं।

पप्पू यादव से पहले बिहार के एक और सांसद व लालू यादव के साले साधु यादव ने उनके खिलाफ बगावत कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

उल्लेखनीय है कि पटना उच्च न्यायालय ने पप्पू यादव के आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी थी।

इससे पूर्व लोजपा सांसद तथा पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन ने लोजपा का साथ छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे सुपौल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए रंजीता रंजन ने कहा कि कांग्रेस में युवाओं को तरजीह दी जाती है। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रहित में कांग्रेस में शामिल हुई हैं और वह कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी सरदार इकबाल सिंह भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि रंजीता रंजन वर्तमान में सहरसा से सांसद हैं तथा लोजपा ने उन्हें सुपौल से अपना उम्मीदवार भी बनाया था लेकिन उन्होंने टिकट लेने से इनकार कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+