मध्य प्रदेश में 7 विधायकों पर लगा है दांव
प्रदेश की सभी 29 संसदीय सीटों के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार तय कर दिए है। कांग्रेस ने अभी हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतने वाले पांच विधायकों को लोकसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
मुरैना से राम निवास रावत, बालाघाट से विश्वेश्वर भगत, होशंगाबाद से उदयप्रताप सिंह, देवास से सज्जन वर्मा, इंदौर से सत्यनारायण पटेल और खरगोन से बाला बच्चन को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।
इतना ही नहीं कांग्रेस ने लोकसभा में तीन ऐसे उम्मीदवार भी मैदान में उतारे हैं जो नवंबर 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में मात खा चुके हैं। विधानसभा का चुनाव हारने वालों में से कांग्रेस ने सीधी से इन्द्रजीत पटेल, उज्जैन से प्रेम चंद गुड्डू और धार से गजेन्द्र सिंह राजूखेडी पर दांव लगाया है।
कांग्रेस ने जहां छह विधायकों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है वहीं भाजपा ने दतिया के विधायक नरोत्तम मिश्रा को गुना संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ही तरह भाजपा ने भी विधानसभा का चुनाव हारने वालों को भी लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। सागर से भूपेन्द्र सिंह, बालाघाट से क़े डी़ देशमुख और होशंगाबाद से राम पाल सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications