गोड्डा से चुनाव लड़ने पर अड़े दुर्गा सोरेन
उल्लेखनीय है कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। समझौते के तहत कांग्रेस के कोटे में सात सीटें जबकि झामुमो के कोटे में पांच सीटें गई हैं। दोनों दलों ने हजारीबाग और कोडरमा सीट पर दोस्ताना संघर्ष करने का फैसला किया है। चुनावी समझौते में गोड्डा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है।
दुर्गा ने शनिवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। कांग्रेस ने वर्तमान सांसद फुरकान अंसारी को फिर से गोड्डा से टिकट दिया है।
दुर्गा ने गोड्डा से आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा कि उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर गोड्डा से पर्चा भरा है।
उन्होंने कहा, "मैंने झामुमो के चुनाव चिह्न् पर अपना नामांकन दाखिल किया है जिसमें शिबू सोरेन के हस्ताक्षर हैं।"
दुर्गा सोरेन के इस रुख से कांग्रेस सकते में है। सूत्रों के मुताबिक दुर्गा के नामांकन भरने की खबर मिलते ही कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने नई दिल्ली में शिबू सोरेन से बात की।
प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने कहा, "इस मामले पर हमारी नजर है। सोमवार तक स्थिति साफ हो जाएगी कि दुर्गा पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं या नहीं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।