निर्वाचन आयोग ने कहा, मुलायम संयम बरतें (लीड-1)
आयोग ने एक बयान ने कहा, "23 मार्च को मैनपुरी में दिए भाषण के तौर तरीको को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त नाराजगी जाहिर करता है और उन्हें (मुलायम को) सलाह देता है कि वह आगे इसका ध्यान रखें।"
मुख्य निर्वाचन आयुक्त एन. गोपाल स्वामी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आयोग ने मुलायम सिंह को 30 मार्च को भेजे गए नोटिस के जवाब पर गहरी असंतुष्टि जाहिर की।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि मुलायम को भविष्य में संयम बरतना चाहिए।
यादव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा था, "वह (मिनिस्थी) एक महिला है और इसी कारण मैं उनपर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। उनको अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए और इस तथ्य से अवगत होना चाहिए कि यहां से मुलायम चुनाव लड़ रहा है।"
आयोग ने कहा कि उसने सपा प्रमुख के भाषण की सीटी देखी है।
रिपोर्ट के मुताबिक मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि मिनिस्थी ने उनके शस्त्र लाइसेंस को रद्द कर हथियारों को जब्त कर लिया था। इसके बाद यादव ने जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए टिप्पणी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications