निवेशकों के लिए दक्षिण भारत ज्यादा आकर्षक : एसोचैम
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) की अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद, बेंगलुरू और चेन्नई देश के छह प्रमुख शहरों में आने वाले निजी आधारभूत निवेश के 70 फीसदी पर कब्जा करते हैं। कोलकाता, मुंबई और दिल्ली की हिस्सेदारी केवल 30 फीसदी है।
एसोचैम के मुताबिक पिछले चार साल के दौरान दक्षिण भारत के तीन शहरों में आधारभूत परियोजनाओं में 33,161 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जबकि देश के अन्य प्रथम श्रेणी के शहरों में 14,240 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।
एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा कि दक्षिणी शहरों में सरकार की बेहतर नीति और उच्च साक्षरता दर से निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हालांकि ये शहर कम शहरीकृत हैं और यहां की कुल जनसंख्या 1.6 करोड़ है। बेहतर सरकारी नीतियों, बेहतर मानव कौशल, उच्च साक्षरता दर और प्रति व्यक्ति आय में तेजी से वृद्धि के कारण इन शहरों की ओर निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।"
अध्ययन में कहा गया है कि आर्थिक संकट के बावजूद इन शहरों में रियल एस्टेट कंपनियां नई परियोजनाएं ला रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications