कुवैत के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे उप राष्ट्रपति
उनके कुवैत प्रवास के दौरान दोनों देशों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग से जुड़े दो समझौतों पर दस्तखत किए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2009-11 के लिए शैक्षणिक विनिमय पर एक समझौता होगा।
उपराष्ट्रपति सोमवार को कुवैत के अमीर शेख सबाह अल-अहमद से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सुरक्षा, ऊर्जा, आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों समेत कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत रह चुके अंसारी कुवैत के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और तेल मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
अंसारी सोमवार शाम कुवैत सिटी में भारतीय समुदाय के लोगों की ओर से आयोजित एक स्वागत समोरोह में भी शिकरत करेंगे।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) एन. रवि ने बताया, "मौजूदा समय में कुवैत के पास बहुत पूंजी है। हम देश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कुवैती निवेश को बढ़ावा देना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications