उप्र में धन वसूली से तंग आकर अधिकारी ने की आत्महत्या
प्रदेश सहकारिता संघ (पीसीएफ) में विपणन अधिकारी के तौर पर महौबा जिले में नियुक्त 28 वर्षीय गय्यास अहमद ने शुक्रवार रात इलाहाबाद स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में पीसीएफ के प्रबंध निदेशक, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें लिखा था कि अहमद से शीर्ष अधिकारी लगातार पैसे की मांग कर रहे थे, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की।
अहमद ने लिखा, "जब से मैं पीसीएफ में नियुक्त हुआ, तबसे मुझसे लगातार पैसे की मांग हो रही थी। विभाग के प्रबंध निदेशक, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और महाप्रबंधक मुझ से पैसे मांगते थे और धमकी देते थे कि ऐसा नहीं करने पर वे मेरा सीआर खराब कर देंगे। "
अहमद ने लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मुख्यालय से एक लाख रुपये की मांग हो रही थी। पैसे की व्यवस्था नहीं होने के कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications