वाम दलों के सहयोग से संप्रग बना सकता है अगली सरकार : प्रणब
वाम दलों से कांग्रेस के संबंध के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा,"मैं ज्योतिषी नहीं हूं। मैं अनुमान नहीं लगा सकता कि क्या होने वाला है। राजनीति में सब कुछ संभव है।"
कांग्रेस पार्टी के 'पश्चिम बंगाल में वाम दलों का 30 वर्ष का शासन : एक विकास रिपोर्ट' नामक दस्तावेज के जारी होने के बाद मुखर्जी संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।
मुखर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से चुनाव पूर्व कोई समझौता नहीं किया लेकिन अन्य छोटी पार्टियों से पहले चुनाव पूर्व समझौता हुआ है।
वाम दलों के नेतृत्व में बने तीसरे मोर्चे के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि तीसरा मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाएगा।
बकौल मुखर्जी, "मेरा मानना है कि काफी कम सीटें होने, राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी काफी कम होने और प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं होने से मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications