सेना ने लिट्टे के आखिरी ठिकाने को घेरा, 420 मरे (लीड-1)

कोलंबो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंकाई सेना ने रविवार को मुल्लईतिवु में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के आखिरी ठिकाने की घेराबंदी करते हुए पुथुकुदियरुप्पु इलाके पर कब्जा कर लिया। यहां पिछले तीन दिनों में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के 420 से अधिक विद्रोही मारे गए हैं।

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदया नानायक्कारा ने बताया कि सेना की 53 और 58 डिवीजन ने पूरे पुथुकुदियरुप्पु पर रविवार सुबह कब्जा कर लिया। तमिल विद्रोहियों को जानमाल का भारी नकुसान हुआ है। सेना ने वहां से 130 एमएम की तीन आधुनिक बंदूकें बरामद की है।

पुथुकुदियरुप्पु पिछले दो दशकों से तमिल विद्रोहियों का एक महत्वपूर्ण ठिकाना रहा है। यहां लिट्टे के कई सैन्य और समुद्री ठिकाने रहे हैं और यह उसके हथियारों का एक प्रमुख केंद्र भी रहा है।

नानायक्कारा ने राष्ट्रीय टेलीविजन को बताया, "सेना ने 420 से अधिक तमिल विद्रोहियों के शव बरामद किए हैं। सेना की कार्रवाई में लिट्टे के कई बड़े विद्रोही जैसे विथुसा, नागेश, थुरगा, थीपन और गदाफी मारे गए हैं।"

उन्होंने कहा कि लिट्टे के सैन्य नेताओं में से एक भानू के घायल होने की खबर है। लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि लिट्टे के नेता नागरिकों के बीच छिपते फिर रहे हैं। सेना ने मुल्लईतिवु में लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+