नोट के बदले वोट: जसवंत को नोटिस

आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "निर्वाचन आयोग ने नोट बांटने के मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर जसवंत सिंह को नोटिस भेजा है और उनसे उनकी प्रतिक्रिया मांगी है।"
मंगलवार तक जवाब देने को कहा
आयोग ने जसवंत सिंह से मंगलवार शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। इससे पहले, उप निर्वाचन आयुक्त जे. पी. प्रकाश ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि मामले की रिपोर्ट सीडी के साथ मिल गई है।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर के गजारिया गांव में एक चुनावी रैली के दौरान जसवंत सिंह ने कथित तौर पर ग्रामीणों के बीच नोट बांटे थे। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से जसवंत के बेटे मानवेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications