पूरे देश में उम्मीदवार उतारेगी हुमैनिस्ट पार्टी
अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी आंदोलन के तहत 10 दिसंबर 1984 को गठित हुमैनिस्ट पार्टी देश के 17 राज्यों में जमीनी स्तर पर काम कर रही है लेकिन आज भी यह दल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में संघर्ष कर रही है।
पार्टी के महासचिव सुधीर गंदोत्रा ने कहा, "मैं इस बात से सहमत हूं कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा नहीं पाई है लेकिन 17 राज्यों में हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। वैसे इस प्रकार के कार्यो को आमतौर पर पहचान नहीं मिलती है।"
पार्टी का कहना है कि उसके पास 15,000 सदस्य हैं और एक लाख समर्थक हैं। पार्टी आम चुनाव में 500 संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों को उतारने की योजना बना रही है।
सुधीर ने कहा कि उनकी पार्टी इससे पहले के आम चुनावों में भी उम्मीदवारों को उतार चुकी है। उन्होंने कहा, "हम सकारात्मक लक्ष्यों को लेकर काम करने वाले विभिन्न संगठनों से पार्टी में शामिल होने की अपील करते हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications