टाइटलर को क्लीनचिट से सिखों में रोष

ज्ञात हो कि सीबीआई ने जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को क्लीन चिट दे दी। इसके विरोध में शुक्रवार को हाल गेट के बाहर सिद्धू के नेतृत्व में हजारों सिखों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने संप्रंग सरकार की जमकर आलोचना की।
केंद्र सरकार का विरोध
सांसद सिद्धू ने कहा कि केंद्रीय जांच एजैंसियां सरकार के इशारे पर नाच रही हैं। हजारों सिखों के कत्लेआम के दोषी जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को सजा देने के बजाये उन्हें क्लीन चिट देना इस बात का सबूत है। यही नहीं इससे सरकार पर कई सवाल भी खड़े हो गये हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद भी दोषियों को सजा नहीं हो सकी। भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे यह भी सिद्ध होता है कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा ही अल्पसंख्यक विरोधी रही हैं।
छह लोगों ने किये आत्मदाह के प्रयास
टाइटलर को क्लीन चिट मिलने के विरोध में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह लोगों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आत्मदाह के प्रयास भी किये। हालांकि पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया। समिति के छह सदस्यों ने आशोका रोड स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब के सामने हिरासत में लिया गया।
दिल्ली और पंजाब में शनिवार को भी सिख संगठनों में खासा रोष दिखा। इन संगठनों ने नई दिल्ली में कई जगह विरोध प्रदर्शन किये। इसके अलावा अमृतसर में भी शनिवार सुबह कई जगह प्रदर्शन हुए।


Click it and Unblock the Notifications