टॉक शो से थरूर का वॉक आउट

Shashi Tharoor
तिरुवअनंतपुरम। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव और तिरुवअनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर शुक्रवार रात एक टेलीविजन चैनल का टॉक शो को बीच में छोड़कर चले गए। यह शो एशियानेट टीवी चैनल का था।

शो के एंकर पी. जी. सुरेश कुमार ने बताया, "तब थरूर शो से बाहर गए तो उस समय वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार पी. रामचंद्रन नायर सांसद पणियन रविचंद्रन के सवालों का जवाब दे रहे थे। असल में थरूर ने मेरे और दर्शकों के सभी सवालों का जवाब दिए।"

कुमार ने बताया, "जब वह शो से बाहर जाने लगे तो हम हैरान रह गए। हम दौड़कर उनके पास गए और उनसे रुकने के लिए कहा क्योंकि कार्यक्रम 20 मिनट में खत्म होने वाला था।" थरूर के मुख्य चुनाव संयोजक जी. एस. बाबू भी शो के दौरान मौजूद थे।

उन्होंने बताया, "थरूर ने सभी सवालों का जवाब दिए। इस दौरान दर्शक उत्तेजित होने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से लोगों को तत्काल शांत कराने को कहा। बदले में पुलिसकर्मियों ने उनके पास आए उन्हें विनम्रता से कहा कि तनाव मिटाने के लिए वह ही शो छोड़कर चले जाएं।

वह चाहते थे कि सबकुछ सामान्य हो जाए इसलिए वह वहां से चले गए।" केरल में 20 लोकसभा सीटों के लिए 16 अप्रैल को मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+