बैतुल्लाह महसूद ने कराया न्यूयार्क हमला

'जियो टीवी' के अनुसार शनिवार को महसूद ने अज्ञात स्थान से टेलीफोन पर मीडिया से कहा,"मैं हमले की जिम्मेदारी लेता हूं। वह हमारा आदमी था। मैंने उसे अमेरिका के हवाई हमलों का जवाब देने का आदेश दिया था।"
उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क स्थित सिविक एसोसिएशन की इमारत में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबार करके 13 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस हमले में 26 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हत्यारे की पहचान वियतनाम के एक प्रवासी जिवरली वांग के रूप में की गई है।
कुछ ही दिन पहले महसूद पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। महसूद पर पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या करवाने का भी आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications