मेनका को माया का करारा जवाब

मीडिया से बातचीत में मायावती ने कहा कि मां का दर्द समझ्झने के लिए मां होना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि महान समाज सेविका मदर टेरेसा भी तो मा नहीं थी, फिर भी वह करोड़ों माताओं का दर्द समझती थीं।
माफी मांगें मेनका: माया
मायावती ने वरुण पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाये जाने को सही ठहराते हुए कहा कि यह कार्रवाई हालात के मुताबिक की गई है। मायावती ने कहा कि वरुण के भाषण पर अगर पीलीभीत में दंगा हो जाता, तो हजारों माताओं की गोद सूनी हो जाती। उन हजारों माताओं के बारे में सोचकर ही वरुण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस बयान के लिए मेनका गांधी को मुझसे और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
वरुण को नहीं मिले अच्छे संस्कार
बसपा सुप्रीमो ने आगामी लोकसभा चुनावों में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी के बारे में कहा कि उन्हें गांधी परिवार में अच्छे संस्कार नहीं मिले। मायावती ने कहा कि अगर मेनका अपने बेटे को अच्छे संस्कार देतीं को वह आज जेल में नहीं होते। इसके अलावा मायावती ने कहा कि राज्य में किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कानून तोड़ने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह गांधी परिवार से ही क्यों न हो।


Click it and Unblock the Notifications