मदर टेरेसा से कुछ सीखें माया: मेनका

वरुण गांधी पर रासुका लगाए जाने के मुद्दे पर मेनका गांधी शुक्रवार को कहा था कि अगर मायावती मां होतीं तो मां का दर्द समझतीं। इस पर मायावती ने मदर टेरेसा का हवाला देते हुए यह दावा किया कि वा सैंकड़ों लोगों का दर्द समझ रहीं हैं। जवाब में शनिवार शाम मेनका गांधी ने कहा 'मदर टेरेसा ने कभी किसी की हत्या नहीं करवायी।
किसी बच्चे को बेवजह जेल में नहीं डाला। मदर टेरेसा ने कानून का इस्तेमाल नहीं किया। अपने लिए हीरे-जवाहारात खरीदने के लिए, घर खरीदने के लिए। मदर टेरेसा ने कोटेदारों से रिश्वत नहीं ली। मदर टेरेसा ने जान दी, मौत नहीं। मायावती उनके जीवन से कुछ सीखें।'
वरुण ने कुछ गलत नहीं कहा: मेनका
मेनका ने आगे कहा, 'मायावती ने पूरे उत्तरप्रदेश को एक जिंदा मौत दे दी है। मदर टेरेसा ने अपने जन्मदिन पर किसी का कत्ल नहीं करवाया ताकि वह पैसे दे दे जैसे उस इंजीनियर का हुआ। मदर टेरेसा ने भ्रष्टाचार नहीं किया।"
वरुण के बयान पर मेनका ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ताकतें जो देश को कमजोर कर रही हैं अगर उनके बारे में बोलना गलत संस्कार है तो शायद ये संस्कार मायावती को भी अपनाने चाहिए। वरुण ने कभी सांप्रदायों के नाम पर राजनीति नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications