जदयू से बाहर हुए जार्ज फर्नाडिंस : नीतीश

उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय का उल्लंघन कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने के निर्णय के कारण वे अपने आप पार्टी से बाहर हो गए हैं। नीतीश कुमार ने कहा, "जो लोग पार्टी के निर्णय के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जदयू का उनसे कोई रिश्ता नहीं है।"
नीतीश कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "फर्नाडीज द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिए जाने के बाद अब वह पार्टी में नहीं रह गए हैं। पार्टी का उनसे कुछ भी लेना-देना नहीं है।"
फर्नाडीज द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने का निर्णय लिए जाने के बाद जदयू के अधिकृत उम्मीदवार जयप्रकाश निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बगावत की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि जदयू की सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उनका समर्थन न करने की घोषणा कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications