तालेबान ने न्यूयॉर्क गोलीबारी की ज़िम्मेदारी ली

तालेबान ने न्यूयॉर्क गोलीबारी की ज़िम्मेदारी ली

शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में एक आप्रवासन केंद्र में गोलीबारी की थी जिसमें 13 लोग मारे गए थे.

बैतुल्ला महसूद का कहना है कि इस हमले में दो हमलावर शामिल थे जिसमें से एक पाकिस्तानी था. उनका कहना है कि एक हमलावर भाग निकलने में सफल रहा.

बैतुल्ला महसूद ने पहले कहा था कि अगर अमरीका पाकिस्तान धरती पर चरमपंथियों पर हमले करता रहेगा तो अमरीका पर सीधा हमला किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क हमले का एक मकसद फ़लस्तीनियों के ख़िलाफ़ जारी अन्याय का बदला लेना भी है.

बैतुल्ला महसूद के बयान की सच्चाई साबित करने का अभी कोई तरीका नहीं है लेकिन अमरीका में अधिकारी उनके इस दावे को संदेहास्पद मान रहे हैं कि महसूद पाकिस्तान के बाहर हमले करवाने की काबिलियत रखते हैं.

शुक्रवार को हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने कहा था कि हमलावर ने ख़ुद को भी गोली मार ली है. बंदूकधारी ने कई लोगों को बंधक बना लिया था. माना जा रहा है कि ये व्यक्ति वियतनामी-अमरीकी मूल का था.

उसने आवप्रवासियों के बने केंद्र पर हमला कर दिया था और उसके पास एक राइफ़ल थी.

कुछ घंटों की कोशिश के बाद बंधकों को मुक्त करा लिया गया था. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं.

हमलावर ने अमरीकी सिविक एसोसिएशन भवन को अपना निशाना बनाया और वहाँ मौजूद लोगों पर गोलियाँ बरसाना शुरू कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस दो एशियाई मूल के लोगों को उस भवन से बाहर ले जाते हुए देखे गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+